- Hindi News
- बेणेश्वरधाम पर 10 अक्टूबर से 151 कुंडीय महायज्ञ
बेणेश्वरधाम पर 10 अक्टूबर से 151 कुंडीय महायज्ञ
घाटोल. उपखंडके बामनपाड़ा स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को उज्जैन के बालयोगी उमेशनाथजी महाराज के सानिध्य में बैठक हुई। बैठक में वागड़ प्रयाग बेणेश्वरधाम पर 10 अक्टूबर से आयोजित 151 कुंडीय महाऋषि वाल्मीकि महायज्ञ और कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही प्रचार-प्रसार को लेकर कार्ययोजना बनाई गई। बैठक में कमलाकृष्ण मईड़ा, कुशाला पांडोर, कालूराम पांडोर, भोगीलाल पांडोर, कन्हैयालाल पांडोर, लक्ष्मणलाल ने विचार व्यक्त किए। कुशलगढ़. बेणेश्वरधाम पर होने वाले महायज्ञ की तैयारी को लेकर कुशलगढ़ में भी शुक्रवार को मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त संत बालयोगी उमेश नाथजी महाराज के सानिध्य में बैठक हुई। बैठक में संत बालयोगी ने सभी से इस हवन में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री महेश जोशी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन होते रहने से धर्म का प्रसार होता है। बैठक में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हंसमुखलाल सेठ, प्रधान हुरतिंग खड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष राघवेश चरपोटा, इंका ब्लॉक अध्यक्ष रजनीकांत खाबिया, छात्रसंघ नेता गुड्डा दामा, विजयसिंह खड़िया, महाराज दिवाकर भारती, छगनलाल खड़िया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।