आज 8 जगह लगेंगी बिजली की चौपालें
बांसवाड़ा। जिलेके 33/11 केवी जीएसएस पर मंगलवार को सुबह 10 बजे से विद्युत चौपाल लगाई जा रही है। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में बिजली से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। इन विद्युत चौपाल में क्षेत्रीय एईएन और एक्सईएन शामिल रहेंगे। एसई वीरेंद्रकुमार पंचाल ने बताया कि सुरपुर में, तलवाड़ा, घाटोल के मोटागांव में, परतापुर के खेड़ा, गढ़ी उपखंड के जौलाना, आनंदपुरी उपखंड के चौरड़ी, बागीदौरा, सज्जनगढ़ में विद्युत चौपालें लगाई जाएंगी।