बांसवाड़ा. शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन सोमवार को गरबा मंडलों में रौनक बढ़ गई। इधर, शक्तिपीठों में विभिन्न धार्मिक अनुठान किए गए।
शक्तिपीठों में माता के भक्तों की भीड़ रही। शहर सहित गांवों के गरबा मंडपों में देर रात तक गुजराती गरबों की धुन और डांडियां के साथ युवक-युवतियां थिरकते रहे। देवी प्रतिमाओं के विशेष शृंगार के बाद दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लग रहा है। मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर जारी हैं।