- Hindi News
- बीएसएनएल की सेवाओं को बेहतर बनाने पर मंथन
बीएसएनएल की सेवाओं को बेहतर बनाने पर मंथन
एनएफटीईबीएसएनएल का जिला अधिवेशन सिंधु सागर धर्मशाला में आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बीएसएनएल की सेवाओं को और भी बेहतर बनाकर इसका लाभ लोगों को दिलवाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर बीएसएनएल की श्रेष्ठता और उपयोगिता को बनाए रखने के लिए मिलजुल कर काम करें। बीएसएनएल परिमंडल के प्रदेश सचिव आरजी दीक्षित ने कहा कि बीएसएनएल के कर्मचारी संगठित होकर काम करें, जिससे कि बीएसएनएल का महत्व हमेशा बना रहे। इस अवसर पर बीएसएनएल के एसडीओटी अजय कुमार, जिला सचिव एसएन सुवालका मौजूद थे। अधिवेशन में बांसवाड़ा सहित डूंगरपुर, सागवाड़ा, अासपुर, परतापुर, घाटोल, बागीदौरा, कुशलगढ़ से आए बीएसएनएल अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। नईकार्यकारिणी में सूरजमल अध्यक्ष बने : अधिवेशनके दौरान नई कार्यकारिणी के चुनाव हुए, जिसमें अध्यक्ष सूरजमल मीणा निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, उपाध्यक्ष एसके यादव, देवेंद्र चौधरी, लालूराम बैरागी, सुरेश शर्मा, जिला सचिव सत्यनारायण सुवालका, सहसचिव मोहनलाल रोत, डीके जैन, पीसी पुरोहित को बनाया गया। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष उमाशंकर अहेरिया, सहकोषाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहीम, संगठन मंत्री रामअवतार शर्मा को बनाया गया। कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में आशा कालरा, मनजी, प्रभुसिंह कच्छावा, लालशंकर, शेरअफगान शेख और अंकेक्षक युसुफ आजाद को बनाया गया।
बांसवाड़ा. बीएसएनएल के जिला अधिवेशन में मौजूद वक्ता।
बांसवाड़ा. बीएसएनएल के जिला अधिवेशन में मंचासीन अतिथि।