- Hindi News
- राजभोई माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को
राजभोई माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को
घाटोल| राजभोई माली समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को घाटोल के श्री हनुमान मंदिर परिसर में हुई। आगामी 5 अक्टूबर को विट्ठल देव महादेव मंदिर परिसर में समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समाज के चोखला अध्यक्ष रमेशचंद्र भोई घाटोल ने बताया कि 10वीं,12वीं, बीए, बीएड, जीएनएम, एमबीए सहित अन्य परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले समाज के प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार देकर नवाजा जाएगा। बैठक में समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने सहित अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर मांगीलाल भोई चौकडी, जिलाध्यक्ष कालूराम भोई, नटवर भोई मोटागांव, कन्हैयालाल, पवन बांसवाड़ा, देवीलाल बस्सी आड़ा मौजूद थे।