शहर स्वच्छ बनाने के लिए निकाली रैली
स्वच्छभारत सप्ताह के तहत शुक्रवार को शहर में रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों की संख्या में लोग और स्कूली बच्चे शामिल थे। नगर परिषद और जिला परिषद की ओर से संयुक्त रूप से रैली निकाली गई है। रैली में बच्चे स्वच्छता का संदेश दे रहे थे, वहीं अधिकारी उनका उत्साह बढ़ा रहे थे।
शहर के गांधी मूर्ति चौराहा से आरंभ हुई रैली को विधायक धनसिंह रावत जिला कलेक्टर केबी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गो पीपलीचौक, आजाद चौक, सजीमंडी, पालारोड, नई आबादी होती हुई कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पहुंच कर संपन्न हुई।
रैली में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान से संबंधित बैनर-तख्तियां हाथों में लेकर शहरवासियों में स्वच्छतापरक जनजागरण का संदेश दिया। एसपी अनिल टांक, जिला परिषद के सीईअो रामनाथ चाहिल, नगर परिषद आयुक्त दिलीप गुप्ता, सभापति राजेश टेलर, प्रतिपक्ष नेता दीपक जोशी, योगेश जोशी, चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष शंभु हिरण, भंवरलाल जैन साथ थे।
लोककलाकारों की धूम
रैलीमें लोक कलाकारों के आकर्षक नृत्य गीतों की धूम रही। रैली में शिवनाथ रावल के नेतृत्व में लोककलाकार शहरवासियों को गीतों के माध्यम से स्वच्छता अभियान का संदेश दे रहे थे लोक कलाकारों का नृत्य भी आकर्षण केन्द्र रहा। अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा।
गांवोंके लिए स्वच्छता रथों का प्रस्थान
सभीपंचायत समिति मुख्यालयों पर स्वच्छता रथों को भी अपने-अपने ग्रामों में जागरुकता संदेश देने के लिए प्रधानों एवं विकास अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान किया है। इस दौरान जनप्रतिनिधि ग्रामीण मौजूद रहे। यह रथ 2 अक्टूबर तक अपने पंचायत समिति क्षेत्रों के गांवों में स्वच्छता अभियान का संदेश देंगे।
भास्कर न्यूज|बांसवाड़ा
स्वच्छभारत सप्ताह के तहत शुक्रवार को शहर में रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों की संख्या में लोग और स्कूली बच्चे शामिल थे। नगर परिषद और जिला परिषद की ओर से संयुक्त रूप से रैली निकाली गई है। रैली में बच्चे स्वच्छता का संदेश दे रहे थे, वहीं अधिकारी उनका उत्साह बढ़ा रहे थे।
शहर के गांधी मूर्ति चौराहा से आरंभ हुई रैली को विधायक धनसिंह रावत जिला कलेक्टर केबी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गो पीपलीचौक, आजाद चौक, सजीमंडी, पालारोड, नई आबादी होती हुई कलेक्ट्रे