पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के वकील भी आज से लौटेंगे काम पर

जिले के वकील भी आज से लौटेंगे काम पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| न्यायिककार्यों का बहिष्कार कर 68 दिनों तक आंदोलन करने वाले वकील सोमवार से काम पर लौटेंगे। जिसके तहत जिले के बांसवाड़ा, घाटोल, गढ़ी, बागीदौरा, कुशलगढ़, तलवाड़ा में स्थित न्यायालयों में सोमवार से न्यायिक कार्य शुरू हो जाएंगे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव जोशी और सचिव जाकिर गौरी ने बताया कि जयपुर में हुई वार्ता के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। एडवोकेट शहबाज खान और भगवत पुरी ने सकारात्मक वार्ता का स्वागत किया है।