पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेरक महासंघ के ब्लॉक चुनाव 18 से होंगे

प्रेरक महासंघ के ब्लॉक चुनाव 18 से होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। प्रेरकमहासंघ की जिला बैठक रविवार को नगर परिषद के पार्क में हुई। जिसमें संगठन के चुनाव पर चर्चा कर ब्लॉक वाइज तिथियां तय की गई। जिला प्रभारी ललित प्रसाद गरासिया ने बताया कि 18 सितंबर को घाटोल, 20 को बागीदौरा, 23 को तलवाड़ा ब्लॉक, 3 अक्टूबर को गढ़ी, 7 को सज्जनगढ़, 10 को कुशलगढ़, 14 को आनंदपुरी और 20 अक्टूबर को छोटी सरवन ब्लॉक के चुनाव होंगे। बैठक में पुस्तकालय प्रभारियों को कुशल श्रमिक के समान मानदेय देने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष देवेंद्र त्रिवेदी, जिला कोषाध्यक्ष रामचंद्र पंचाल, रमेशचंद्र मसार, हरेंद्रसिंह झाला, रंगजी मईडा मौजूद थे।