- Hindi News
- निबंध और कविताओं में झलका हिंदी भाषा प्रेम
निबंध और कविताओं में झलका हिंदी भाषा प्रेम
सरकारीआदेश को सर्वोपरी मानते हुए सरकारी स्कूलों में रविवार के दिन हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने कविता पाठ, गीत आदि के माध्यम से हिंदी भाषा का सम्मान किया, तो शिक्षकों ने भी बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व की जानकारी दी।
रामावि भोयर में संस्थाप्रधान देवकीनंदन झा के सानिध्य में आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र जैन, श्रेयांस पंड्या, मणिलाल बरगोट, खातुराम आदि मौजूद थे। उच्च माध्यमिक विद्यालय आबापुरा में नरेशचंद्र भट्ट और हरीशचंद्र ठाकुर के सानिध्य में किया गया। संचालन अजय पाठक ने और आभार बसंती पहाडिय़ा ने जताया। उच्च माध्यमिक कूपडा में विविध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि राजू निनामा, पर्वत सिंह गोयल, प्रमोद तााबियार, प्रिंसीपल धुलाराम भगोरा आदि मौजूद थे।
जेपी नागर, लोकेश शाह, एनके द्विवेदी आदि मौजूद थे। भीलवन में रमेशचंद्र, आशीष द्विवेदी आदि के सानिध्य में मनाया गया। चंद्रपोल गेट स्कूल में कमलेश सक्सेना के सानिध्य में मनाया गया। बालिकाओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन लक्ष्मी कलाल ने किया। राउमावि देवदा में बृजनंदन दीक्षित के मार्गदर्शन में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आभार सुषमा पांडेय ने जताया। राउप्रावि कुटुंबी में हिंदी दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामलाल डिंडोर ने बच्चों को संबोधित किया। रामावि वांका में निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जयंती लाल पंड्या, सुरेश पंड्या, राजीव द्विवेदी, दीपक द्विवेदी आदि ने संबोधित किया। संचालन पीयूष जोशी ने माना। सागतलाई स्कूल में भैरूलाल मसार की अध्यक्षता में प्रतियोगिताएं हुई। बच्चों ने कई कार्यक्रम पेश किए। संचालन प्रमोद कुमारी ने किया।
बड़ोदिया.कस्बेसहित आसपास के सभी स्कूलों में रविवार को हिंदी दिवस मनाया गया।हिंदी दिवस पर निबंध, श्रुतलेख और सुलेख स्पर्धा का आयोजन कर हिंदी के महत्व और उपयोगिता के बारे में समझाया। उमावि बड़ोदिया में शिवकुमारसिंह परमार, उप्रावि में बापूलाल गर्ग, करजी उमावि में जमनालाल जोशी, उप्रावि में सुरेशचंद्र त्रिवेदी, बाउप्रावि में प्रेमलता सोलंकी, सुरवानिया में देवीलाल पानेरी, बंबोरी में जयंतीलाल पटोत, सेवना में लक्ष्मीनारायण जोशी, चोखला उमावि में उमाकांत पंड्या, ईटाउवा मावि में