पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुशहाली की कामना के लिए महायज्ञ में दी आहुतियां

खुशहाली की कामना के लिए महायज्ञ में दी आहुतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल| बोदलापाड़ास्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को श्रावण मास में प्रज्जवलित अखंड ज्योत का समापन किया गया।इस उपलक्ष्य में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया। वागजी महाराज हरो धर्मगिरि महाराज के आचार्यत्व में मंत्रोच्चार के साथ सांसद मानशंकर निनामा यजमानों ने महायज्ञ में आहुतियां देकर क्षेत्र में खुशहाली सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद महाआरती कर प्रसाद बांटा गया।इस अवसर पर ग्रामीणों ने बोदलापाड़ा गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण कराने, विद्युत व्यवस्था कराने हरो नदी पर पुल निर्माण कराने की मांग की। जिस पर सांसद निनामा ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा की हरो पुल निर्माण विद्युत व्यवस्था के लिए सकारात्मक भरोसा दिलाया। इस मौके पर सरपंच विद्यादेवी अहारी, पूर्व सरपंच गौतमलाल राणा, दीपक राणा, जगदीश सोनी, महेश तेली, मणीलाल मीणा, माधु भाई, कांति लाल राणा, वालजी भाई रावत आदि ने महायज्ञ में भाग लिया।

‹ØêÊæ §UÙÕæò€â

घाटोल. गायत्री महायज्ञ में आहुतियां देते सांसद निनामा