पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वागड़ संत दर्शन यात्रा, किए दिगंबर जैन संतों के दर्शन

वागड़ संत दर्शन यात्रा, किए दिगंबर जैन संतों के दर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| मुनिसौरभ सागर संस्थान के सानिध्य में संत दर्शन यात्रा निकाली गई। जिसमें 100 यात्रियों के दल ने विभिन्न गांवों में दिगंबर जैन संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनि सौरभ सागर संस्थान के प्रवक्ता वीरेंद्र आर जैन ने बताया कि दल ने आचार्य अभिनंदन सागर महाराज से ससंघ मंगल आशीर्वाद प्राप्त कर गढ़ी में आर्यिका माताजी के दर्शन किए। नौगामा में उपाध्याय श्री निर्भय सागर महाराज, बागीदौरा में आर्यिका र| 105 श्री विज्ञानमती माताजी, अंदेश्वर पाश्र्वनाथ के दर्शन कर खांदू कॉलोनी में आर्यिका र| 105 पूर्णमति माताजी ससंघ के दर्शन कर घाटोल में मुनि संघ और सागवाड़ा में आचार्य पदमनंदी महाराज के ससंघ दर्शन करते हुए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद दल परतापुर वापस पहुंचा। संत दर्शन यात्रा में संजय दोसी, हितेश दोसी, मुकेश नागदा, विनीत शाह, हितेश शाह और संस्थान के सदस्य साथ में थे।