पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल पर परेशान करने का आरोप

हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल पर परेशान करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल| खमेराथाना क्षेत्र के मेमखोर निवासी रूपला पिता थावरा डामोर ने एसपी को परिवाद सौंपकर नरवाली चौकी के हेड कांस्टेबल लालसिंह और कांस्टेबल नवकिशोर पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और परेशान करने का आरोप लगाया।

फरियादी ने बताया कि 15 सितंबर को वह घाटोल सीएचसी से पुत्रवधु के बीमार होने पर उसका इलाज कराकर मेमखोर आया था। उसके घर पर लालसिंह और नवकिशोर पहुंचे और बहाने से खमेरा थाने ले आए। बीच में कांस्टेबल नवलकिशोर ने उसकी जेब से 200 रुपए निकाल लिए। थाने में जबरन उससे खाली कागज पर अंगूठा लगवाया और कहा कि तेरा शराब का केस बना दिया है और कल कोर्ट में पेश करेंगे। इसके बाद उसे जबरन हवालात में बंद कर दिया गया। इस दौरान पीड़ित ने रिश्तेदारों को फोन करने की बात कही तो हैड कांस्टेबल ने डराया। रुपला ने बताया कि वह तो शराब बनाता है और ना ही बेचता है। इस बारे में नरवाली चौकी प्रभारी लालसिंह ने बताया कि आरोपी द्वारा मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार है। वह शराब के साथ बेठा था। जहां से हमने उसे गिरफ्तार किया था। वह शराब बेचता है या बनाता है इसकी जानकारी नहीं है। मुकदमा कानून के दायरे में बिल्कुल सही दर्ज कराया गया है।