निजी शिक्षण संस्थानों के चुनाव 25 से
बांसवाड़ा| गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों के चुनाव 25 दिसंबर से होंगे। इस संबंध में संगठन की बैठक बुधवार को इम्मानुअल विद्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता आर के अय्यर ने की। मुख्य अतिथि तरुण त्रिवेदी थे। विशिष्ट अतिथि प्रदीप कोठारी और शैलेंद्र सराफ थे। बैठक में संगठन के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आर के अय्यर और शैलेंद्र सराफ को जिला चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया है। बैठक में तय किया गया है कि गढ़ी, सज्जनगढ़, कुशलगढ़, घाटोल ब्लॉक के चुनाव 25 दिसंबर को कराए जाएंगे। वहीं गनोड़ा, तलवाड़ा, आनंदपुरी, बागीदौरा के 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को बांसवाड़ा नगर के चुनाव होंगे। जिला कार्यकारिणी के चुनाव तीन जनवरी को कराने का निर्णय लिया गया है। बैठक में परेश पंड्या, सुरेश कलाल, कृष्णकांत त्रिवेदी के साथ ही अन्य सदस्य मौजूद थे। यह जानकारी सचिव निरंजन त्रिवेदी ने दी।