- Hindi News
- 30 बोतल अवैध देशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार
30 बोतल अवैध देशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार
घाटोल| भूगड़ाथाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 30 बोतल अवैध देशी शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ हनुवंतसिंह ने बताया कि एएसआई गरवटसिंह ने मुखबीर की सूचना पर घाटे की नाल निवासी कचरू पुत्र भोगजी के कब्जे से 20 बोतल, हेड कांस्टेबल रतनलाल ने भंवरकड़ा निवासी बहादुर पुत्र विटला निनामा के कब्जे से 10 बोतल अवैध देशी शराब जब्त की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को सीजेएम कोर्ट बांसवाड़ में पेश किया जहां से उन्हे जेसी कर दिया गया। वहीं भूंगड़ा पुलिस ने बुधवार को डकैती के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी लक्ष्मण पुत्र भेरिया निवासी कडेलिया को गिरफ्तार कर बांसवाड़ा कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेसी कर दिया।