पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी ब्लॉकों में समन्वयक कमेटी बनेगी

सभी ब्लॉकों में समन्वयक कमेटी बनेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वशिक्षा अभियान के तहत सीसीई यानी कि सतत व्यापक और समग्र मूल्यांकन को लेकर राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मोहन कॉलोनी में कार्यशाला आयोजित की गई थी। कार्यशाला में जिले के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सीसीई प्रभारी, अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी और संदर्भ प्रभारी मौजूद थे।

माउंट आबू से प्रशिक्षण लेकर लौटे जिला सीसीई प्रभारी लोकेश उपाध्याय ने सीसीई की पूरी अवधारणा को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि बच्चों के हित में एसएसए का यह प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण है। राज्य प्रशिक्षक कौशल पंड्या ने सीसीई के तहत आने वाली समस्याओं के समाधान बताए। प्रशिक्षक दीपचंद जैन और विजयप्रकाश जैन ने भी कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से सीसीई की बिंदुवार जानकारी दी। दूसरी ओर शिविर का अवलोकन करते हुए एडीपीसी उमेश अधिकारी ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर भी सीसीई समन्वयक कमेटी का गठन करना प्रस्तावित है और आदेशित किया कि गठन कर एसएसए को अवगत कराए। जिला प्रभारी ने बताया कि जिले में गढ़ी और बांसवाड़ा ब्लॉक के सभी स्कूल और कुशलगढ़ में 9, सज्जनगढ़ में 18, आनंदपुरी में 25, बागीदौरा में 56, घाटोल में 33 स्कूलों में यह प्रोग्राम संचालित हो रहा है।

मोहन काॅलोनी स्कूल में सीसीई की कार्यशाला में मौजूद अधिकारी।