पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्साकर्मियों को टीकाकरण का प्रशिक्षण

चिकित्साकर्मियों को टीकाकरण का प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल| सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र घाटोल के भवन में सोमवार को नियमित टीकाकरण को लेकर चिकित्साकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बीसीएमओ डॉ. जितेंद्र बनजारा खंड मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शकील खा ने नियमित टीकाकरण के तहत पेटावेलेनट वेक्सीनेशन की क्रिया, वैक्सीन की उपयोगिता, ओपन वाइल पॉलिसी अंतर्गत पेंटावेलेंट को शामिल करने के बारे में बताया। साथ ही टीकाकरण कार्ड सुरक्षित स्वच्छ रखने, नवजात शिशु को जन्म के बाद बीसीजी, हेपेटाइटिस बी, ओरल पोलियो, वैक्सीन, डीपीटी के टीकों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डाॅ. अंकेश धीरावत, स्वास्थ्य निरीक्षक महेंद्र त्रिवेदी, सहित घाटोल, गनोड़ा, देवदा, सेनावासा, भूंगड़ा के चिकित्सा अधिकारी, महिला स्वास्थ्य कर्मी, आशा सुपरवाइजर आशा सहयोगिनियों ने भाग लिया।

घाटोल. चिकित्साकर्मियों के प्रशिक्षण शिविर में मौजूद बीसीएमओ सहित अन्य।