पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन अधिकारी पर मजदूरी हड़पने का आरोप

वन अधिकारी पर मजदूरी हड़पने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल| राजस्थानवन विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा प्रतापगढ़ के वन श्रमिकों ने पीपलखूंट रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी पर अवैध खनन वनों के कटाव को बढ़ावा देने और इससे मोटी रकम कमाने का आरोप लगाया है। साथ ही वनपालों की मिलीभगत से श्रमिकों की डेढ़ साल की मजदूरी हड़पने का भी आरोप लगाया है। श्रमिकों ने इसकी शिकायत पूर्व में वन संरक्षक उदयपुर काे की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वन श्रमिकों ने बकाया भुगतान शीघ्र कराने, पीपलखूंट रेंज के अधिकारी कर्मचारियों की जांच कराने दोषियों को हटाने की मांग की है।