- Hindi News
- भामाशाह योजना के शिविरों की संशोधित तिथि घोषित
भामाशाह योजना के शिविरों की संशोधित तिथि घोषित
घाटोल| घाटोल.जिला भामाशाह योजना के प्रबंधक और कलेक्टर केबी गुप्ता के निर्देश पर घाटोल उपखंड की पांच पंचायतों में शिविरों की संशोधित तिथियां जारी कर दी है। जिसके तहत 16-17 सितंबर को बिछावाड़ा, 18-20 मोटागांव, 22-24 जगपुरा, 26-27 दूदका, 30 1 अक्टूबर को भोयर में शिविर आयोजित होंगे। एसडीओ नोडल अधिकारी जगदीशचंद्र हेड़ा ने सभी पंचायतों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जौलाना.सरकारद्वारा आयोजित होने वाले भामाशाह शिविर 17 से 20 सितंबर तक अरथूना में, 22 से 24 सितंबर केसरपुरा में 26 से 29 सितंबर तक कोटड़ा में होंगे। यह जानकारी प्रसार अधिकारी दिनेश पाटीदार ने दी।
‹ØêÊæ §UÙÕæò€â