पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर| राउमाविपरतापुर में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाकर अपना हुनर दिखाया।

संयोजक रमेश पाटीदार ने बताया कि क्विज में 153, प्रादर्श प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में 88, जूनियर वर्ग में 11, पोस्टर प्रतियोगिता में 8 शिक्षक सेमिनार में मात्र एक शिक्षक ने भाग लिया। प्रभारी सुंदर पाटीदार ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में मनीष मोची प्रथम पंड्या मेमोरियल उमावि , द्वितीय लोकेश उपाध्याय बायपाल जसन, तृतीय अनिता गरासिया राबाउमावि आबापुरा, विद्यार्थी सेमिनार में प्रथम रोशनी शर्मा राबाउमावि ठीकरिया, द्वितीय भव्या जैन राउमावि परतापुर, तृतीय बिंदल लक्षकार राउमावि लोहारिया रहे। शिक्षक सेमिनार में इंदु गोवाड़िया राउमावि ठिकरिया रही। वाद विवाद में पक्ष में प्रथम जीत पंड्या पंड्या मेमोरियल परतापुर, द्वितीय हर्षित पंड्या पायोनियर गढ़ी, राजेश्वर पाटीदार रामावि पिंडारमा,तृतीय गणेश नायक रामावि उंबाड़ा, विपक्ष में प्रथम नैसर्गी पंड्या नेल्सन उमावि गढ़ी, द्वितीय यश व्यास पायोनियर गढ़ी तथा तृतीय अभिषेक रावल भारद्धाज स्कूल घाटोल रहे। मंगलवार को प्रकाश नागदा के मुख्य आतिथ्य, चंदूलाल जोशी की अध्यक्षता एवं देवराम, दिनेश मेहता आदि के विशिष्ट आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। संचालन रितेश शाह ने किया

सरेड़ी बड़ी. विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय सरेड़ी बड़ी में मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मातृ शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रणजीतसिंह जगावत, राबाउमावि की संस्थाप्रधान पार्वती वर्मा, सरपंच कमला बुझ सहित कई अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद थे। संचालन भावना दीदी ने किया और आभार देवीलाल शुक्ल ने जताया।

सरेड़ी बड़ी में मातृ सम्मेलन का आयोजन

परतापुर में आयोजित विज्ञान मेले में वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रस्तुति देतीं छात्रा।