पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत पुनर्गठन पर ग्रामीणों ने लगाया आपत्तियों का ढेर

पंचायत पुनर्गठन पर ग्रामीणों ने लगाया आपत्तियों का ढेर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़ी की जनसुनवाई में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

ग्रामपंचायतों के पुनर्गठन को लेकर बुधवार को सांसद मानशंकर निनामा और कलेक्टर केबी गुप्ता ने पंचायत समिति घाटोल के सभागार में जनसुनवाई की। कलेक्टर ने नियमाें और जनभावनाओं को केंद्र में रखते हुए पुनर्गठन करने की बात कही। इस दौरान कुछ गांवों के ग्रामीण आमने-सामने भी हो गए।

जनसुनवाई में सबसे पहले गनोड़ा तहसील की पंचायतों के ग्रामीणों से आपत्तियां सुनी गई। इसके बाद घाटोल तहसील की पंचायतों की आपत्तियां सुनी गई। सुनवाई में नव प्रस्तावित ग्राम पंचायतों के मुख्यालयों को लेकर ग्रामीणों के साथ ही राजनैतिक दल के प्रतिनिधि भी पैरवी करते नजर आए। इसमें गनोड़ा तहसील के बुढ़ा सवा का टापरा को मिलाकर प्रस्तावित नवसृजित ग्राम पंचायत के मुख्यालय को लेकर बुढ़ा सवा का टापरा के ग्रामीण आमने-सामने हो गए। इसी तरह नव प्रस्तावित जेदला के ग्रामीणों और नव प्रस्तावित कडुवा आमरी कानेला के ग्रामीण भी पंचायत मुख्यालय को लेकर लामबंद हुए। इस अवसर पर चिरोला को भुवासा पंचायत में यथावत रखने, दौलतसिंह का गढ़ा, उदाजी का गढ़ा, नरोतों की गोज को नवीन पंचायत बनाने, बस्सीआड़ा से किसी भी गांव को पृथक नहीं करने की मांग रखी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्रसिंह तंवर, एसडीओ जगदीशचंद्र हेड़ा, तहसीलदार रामचंद्र खटीक, गनोड़ा तहसीलदार तखतसिंह चुंडावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेेंद्र निनामा, भाजपा ओबीसी जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पंचाल, जिलामंत्री वीर बहादुरसिंह, गनोड़ा मंडल अध्यक्ष यदुनाथसिंह, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नेमीकुमार जैन, जिसप लक्ष्मणलाल निनामा, शंकरलाल, सरपंच संघ अध्यक्ष धूलजी चरपोटा, गोरछा सरपंच कमलजीतसिंह डोडियार ग्रामीण उपस्थित थे।

पड़ौलीराठौड़ को घाटोल पंस में लिया जाए : ग्रामीणोंने पड़ौली राठौड़ पंचायत को घाटोल पंचायत समिति में यथावत रखने की मांग की। पड़ौली राठौड़ पंचायत को नव प्रस्तावित गनोड़ा पंचायत समिति में रखने का प्रस्ताव लिया गया था। हालांकि इसे पंचायतराज चुनाव के लिए राजनीतिक समीकरण साधने की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है।

सुपरवाइजरप्रगणकों को किया सम्मानित : सांसदमानशंकर निनामा कलेक्टर केबी गुप्ता ने घाटोल उपखंड कार्यालय में तीन कार्मिकों को जनगणना में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया। जिसमें जनगणना सुपरवाइजर लाखनसिंह चौैहान को रज