- Hindi News
- शेरगढ़ में शिक्षकों ने कहा दोनों मंत्रियों को हटाया जाए
शेरगढ़ में शिक्षकों ने कहा-दोनों मंत्रियों को हटाया जाए
रोहनवाड़ी| राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत की बैठक रामदेवरा मंदिर शेरगढ़ में हुई। बैठक में शिक्षकों का अपमान करने वाले दोनों मंत्रियों को पद से हटाने की मांग दोहराई गई साथ ही आगामी दिनों में होने वाले जिलास्तरीय अधिवेशन की तैयारी पर विचार विमर्श किया। वही मंत्रियों को अपने पद से नहीं हटाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालसिंह देवतरा, नरेश मेहता, योगेश खांट, बागीदौरा उपशाखा अध्यक्ष गुलाबसिंह, चंद्रशेखर चरपोटा, रमेश पारगी सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
शैक्षिकसम्मेलन की तैयारी बैठक : घाटोल. शिक्षकसंघ शेखावत उपशाखा घाटोल की बैठक बुधवार को नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में उपाध्यक्ष योगेश खांट के मुख्य आतिथ्य ब्लॉक अध्यक्ष राहुल चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 26 27 सितंबर को बागीदौरा में होने वाले शैक्षिक सम्मेलन को लेकर कार्ययोजना बनाई। इस अवसर पर जिलामंत्री नरेश रोत वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिशपालसिंह गौड़, भगवतीलाल चरपोटा, बल बहादुरसिंह, चंद्रशेखर चरपोटा, रमणलाल यादव, घनश्याम वैष्णव, राजेंद्र बुनकर, राजकुमार यादव, द्वारकाप्रसाद मीणा, राधेश्याम शर्मा ने विचार व्यक्त किए।