- Hindi News
- नेशनल हाईवे 1 मीटर नीचे नहीं बना तो फिर पानी घुसेगा
नेशनल हाईवे 1 मीटर नीचे नहीं बना तो फिर पानी घुसेगा
कस्बेसे गुजर रहे एनएच 113 को लेकर भाजपा के नेताओं एवं ग्रामीणों ने बुधवार को सांसद मानशंकर निनामा अौर कलेक्टर केबी गुप्ता को एनएच 113 के एक्सईएन के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में इन्होनें सिद्धी विनायक काॅलोनी के समीप नदी के पुल से अंबेडकर छात्रावास तक सड़क की खुदाई कर एक मीटर नीचे करने, सड़क के उत्तरी भाग में दोसी मेडिकल स्टोर से ग्राम पंचायत भवन तक बरसाती पानी के निकासी के लिए नाले का निर्माण कराने आरसीसी सीमेंट की सड़क बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि कस्बे में बरसाती पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध नही होने के कारण मेन रोड़ की घरों-दुकानों, महाकालेश्वर महादेव मंदिर, अंबामाता मंदिर परिसर में मैला पानी घुसता है। ज्ञापन में नवीनीकरण में सड़क की ऊंचाई बढ़ने की आंशका जताई, जिससे दुकानों घराें में पानी घुसने की समस्या बढ़ सकती है।ग्रामीणों ने एक मीटर खुदाई कर सउ़क को नीचे करने बरसाती पानी के कारण मजबूत निर्माण होने के बावजूद सड़क टूटने के कारण इसे सीसी करने की मांग की है।जिस पर कलेक्टर गुप्ता ने सकारात्मक भरोसा दिलाया। ज्ञापन की प्रतिलिपि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, विधायक नवनीतलाल निनामा को भेजी है। ज्ञापन में भाजपा ओबीसी जिलाध्यक्ष राजेंद्रप्रसाद पंचाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमणलाल किकावत, राजमल मुंगाणिया, पारसमल, विपिन जैन, भाजपा नेताओं ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।