- Hindi News
- खमेरा में विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाली
खमेरा में विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाली
घाटोल. आदर्शबाल विद्या मंदिर खमेरा के विद्यार्थियों ने शनिवार को कस्बे में स्वाइन फ्लू जागरुकता रैली निकाली। इससे पूर्व रैली को प्रधानाचार्य कुलदीप आमेटा व्याख्याता रजनी आमेटा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वक्ताओं ने स्वाइन फ्लू के लक्षण इससे बचाव संबंधी जानकारी दी।
कूपड़ामें भी काढ़ा पिलाया : कूपड़ाके आयुर्वेदिक अस्पताल में शनिवार को डॉ. योगेश पाठक के सानिध्य में लोगों को स्वाइन फ्लू से बचने के लिए काढ़ा पिलाया साथ ही समय पर दवाई लेने की सलाह दी।