- Hindi News
- घाटोल में 17 हजार 500 लोगों ने पिया काढ़ा
घाटोल में 17 हजार 500 लोगों ने पिया काढ़ा
घाटोल. नवजीवनफाउंडेशन परिवार, आयुर्वेद विभाग पतंजलि आरोग्य केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को कस्बे के पुराना बस स्टेण्ड स्थित पी.डब्ल्यु.डी. कार्यालय परिसर में स्वाईन फ्लु से बचाव को लेकर निशुल्क काढ़ा पिलाया गया। काढ़ा सेवन करने के लिए सुबह से ही कस्बेवासियों, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों आस पास क्षेत्र के ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां दिनभर में 17 हजार 500 लोगों ने काढ़ा पिया। सांसद मानशंकर निनामा ने भी काढ़ा पिया और लोगों को मौसमी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतने को कहा। शाम को विधायक नवनीतलाल निनामा, भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद पंचाल, वीर बहादुरसिंह सिसोदिया, घाटोल सरपंच गोतमलाल राणा सहित कई नेतागण काढ़ा सेवन करने यहां पहुंचे। इस कार्य में आयुर्वेद विभाग डाॅ. सुंदरलाल पंचाल, डाॅ.रमेश मीणा, डाॅ.संजय राव सहित नवजीवन फाउंडेशन परिवार के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
घाटोल पीडब्ल्यूडी परिसर में स्वाइन फ्लू से बचने छात्राओं को काढ़ा पिलाते सांसद।