- Hindi News
- 11 में से 8 पंचायत समितियों पर कांग्रेस का कब्जा
11 में से 8 पंचायत समितियों पर कांग्रेस का कब्जा
सज्जनगढ़. पंचायत समिति सज्जनगढ़ में कांग्रेस की मोती भूरिया प्रधान चुनी गई। मोती ने भाजपा की सुमित्रा पटेल को 9 वोटों से हराया। शनिवार को पंचायत समिति परिसर में रिटर्निंग अधिकारी परमानन्द मीणा ने मोती भूरिया को शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद कांग्रेस ने जीत का जुलूस निकाला। इस दौरान कांग्रेस के जिला महामंत्री मागीलाल दांतला, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश लबाना, सीसी बैक के जिला उपाध्यक्ष विनोद जोशी, निर्वतमान प्रधान सवलाल डिन्डोर, सरपंच संघ के ब्लांक अध्यक्ष भूरालाल कामोल, फुलजी गरासिया। राजेन्द्र कलाल, पुनमचन्द नागदा सहित नव निर्वाचित काग्रेस के जनपद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
परतापुर . पंचायत समिति गढ़ी हुए प्रधान पद के चुनाव में भाजपा के लक्ष्मण डिंडोर प्रधान निर्वाचित हुए। कांग्रेस के प्रत्याशी नीलम चरपोटा को 5 वोटों से पराजित किया। डिंडोर को 16 मत मिले एवं चरपोटा को 11 मत मिले। डिंडोर दसवीं पास है। वर्तमान में भाजपा जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री है। जीत के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भाजपा प्रभारी महावीर बोहरा, अशोक सिंह मेतवाला, शांतिलाल लबाना, भूपेन्द्र जोशी आदि ने विचार व्यक्त किए।
वहीं पंचायत समिति छोटी सरवन में राजेश कटारा निर्विरोध प्रधान बने। कटारा पंचायत समिति सदस्य भी निर्विरोध ही बने हैं।
कुशलगढ़ में कांग्रेस की प्रधान बनी। कांग्रेस की रमीला को 9 भाजपा की जीता को 8 वोट मिले।
पंचायत समिति आनंदपुरी में कांग्रेस की धर्मिष्ठा प्रधान बनी। धर्मिष्ठा को 21 भाजपा की प्रियंका को 4 वोट मिले।
नई बनी गांगड़तलाई पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड बना। कांग्रेस के सुभाष तंबोलिया को 9 भाजपा की कृष्णा को वोट
बागीदौरा में कांग्रेस की शांता प्रधान बनी। शांता को 13 निर्दलीय जशोदा को 6 वोट मिले।
नवगठित अरथूना पंचायत समिति कांग्रेस का बोर्ड बना। यहां कांग्रेस की कल्पना को 11 भाजपा की हर्षा खांट को 6 वोट
पंचायत समिति घाटोल में हरेंद्र निनामा प्रधान बने। भाजपा के निनामा को 17 कांग्रेस की जीवणी को 10 वोट मिले।
जिले की गढ़ी पंचायत समिति में इस बार भाजपा ने बाजी मारी।
भाजपा के लक्ष्मण डिंडोर को 16 कांग्रेस की नीलम को 11 वोट
नई बनी तलवाड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस की प्रज्ञा प्रधान बनी। प्रज्ञा को प्रभा-11 भाजपा की किरण मईड़ा को 6 वोट।
पंचायत समिति बांसवाड़ा में शनिवार को हुए प्रधान पद के चुनाव में भाजपा के दूदालाल ने कांग्रेस के ईश्वरलाल को 3 वोट से हराया। दूदालाल को 13 ईश्वरलाल को 10 वोट मिले।
प्रधान बनने के बाद जीत की खुशी मनाते राज्यमंत्री जीतमल खांट और भाजपाई।
प्रधान बनने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे में जुलूस निकाला गया।
कुशलगढ़. पंचायत समिति कुशलगढ़ में रमीला खड़िया पहली महिला प्रधान के रूप में चुनी गई। नवनिर्वाचित प्रधान को रिटर्निंग अधिकारी सत्यनारायण आमेटा ने शपथ दिलाई और प्रमाण-पत्र दिया। इसके बाद जीत का जुलूस निकाला गया। जिसमें मप्र के पूर्व मंत्री महेश जोशी, पूर्व प्रधान हुरतिंग खड़िया सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल हुए। प्रधान के चुनाव के दौरान सभी सदस्य पुलिस सुरक्षा में वोट डालने आए।
तलवाड़ा. तलवाड़ा पंचायत समिति में युवा महिला प्रज्ञा की पहचान पूर्व विधायक कांता भील की बेटी के रूप में है। जिसने प्रधान चुने जाने के बाद स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। चुनाव के पहले प्रज्ञा को 11 और भाजपा उम्मीदवार किरण को 6 वोट मिले। प्रज्ञा ने जीत के बाद एक मिसाल कायम करते हुए परंपरा से हटकर स्वच्छता का आह्वान किया है। इस मौके पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बागीदौरा. बागीदौरा पंचायत समिति के प्रधान कांग्रेस की ओर से सीसी बैंक की अध्यक्ष शांता गरासिया निर्वाचित हुई। जो अब तक अध्यक्ष के तौर पर जानी जाती थी, लेकिन प्रधान जी के नाम से जानी जाएगी। कांग्रेस की शांता गरासिया को 13 मत और निर्दलीय उम्मीदवार यशोदा को 6 मत प्राप्त हुए। कुल 7 मतों से शांता गरासिया प्रधान पद के लिए विजयी हुई। निर्दलीय को भाजपा ने समर्थन दिया था। इस मौके पर बड़ी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ता मौजूद थे।
शनिवार को घाटोल में प्रधान चुनाव के बाद नवनिर्वाचित प्रधान के साथ सांसद मानशंकर और विधायक नवनीतलाल।
पॉलिटिकल रिपोर्टर. बांसवाड़ा
पंचायतचुनाव के तहत बांसवाड़ा जिले की 11 पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस आगे रही। पार्टी ने 11 में से 8 पंचायत समितियों में अपने प्रधान बनवा लिए। भाजपा को 3 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।
निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जिले की बांसवाड़ा पंचायत समिति में भाजपा के दूदालाल ने कांग्रेस के ईश्वरलाल को, तलवाड़ा में कांग्रेस की प्रज्ञा ने भाजपा की किरण मईड़ा को, गढ़ी में भाजपा के लक्ष्मण डिंडोर ने कांग्रेस की नीलम को, घाटोल में भाजपा के हरेंद्र निनामा ने कांग्रेस की जीवणी को, अरथूना में कांग्रेस की कल्पना कटारा ने भाजपा की हर्षा खांट को, बागीदौरा में कांग्रेस की शांता ने निर्दलीय जशोदा को, गांगड़तलाई में कांग्रेस के सुभाष तंबोलिया ने भाजपा की कृष्णा को, आनंदपुरी में कांग्रेस की धर्मिष्ठा ने भाजपा की प्रियंका को, सज्जनगढ़ में कांग्रेस की मोती ने भाजपा की सुमित्रा को, कुशलगढ़ में कांग्रेस की निर्मला ने भाजपा की जीता को हराया। वहीं पंचायत समिति छोटी सरवन में कांग्रेस के राजेश कटारा निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए। उल्लेखनीय है कि राजेश कटारा पंचायत समिति सदस्य भी निर्विरोध चुने गए थे।
घाटोल.पंचायतसमिति घाटोल में प्रधान पद पर हरेंद्र निनामा चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांगेस की जीवणी को 10 वोटों से हराया। इस दौरान पंचायत चुनाव से पूर्व अलग-अलग खेमों में बंटे सांसद और विधायक एकजुट दिखे। सुबह में सभी डायरेक्टर जीप में सवार होकर आए और वोटिंग की। शाम 4 बजे निर्वाचन अधिकारी अमृतलाल डामोर ने हरेंद्र निनामा को विजयी घोषित किया प्रधान पद की शपथ दिलाई।
इस दौरान विधायक निनामा ने बिना भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करने की बात कही। सांसद निनामा ने इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया। सभा को ओबीसी जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पंचाल, जिलामंत्री वीरबहादुरसिंह सिसोदिया, विद्यादेवी अहारी, उपाध्यक्ष रमणलाल किकावत, अमरसिंह सांयावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष लोकेंद्रसिंह चंद्रावत, रंगजी डामोर, गौतमलाल बरगोट, सुरेंद्रसिंह मांड आदि ने संबोधित किया। नव निर्वाचित प्रधान हरेंद्र निनामा तीन बार घाटोल भाजपा के मंडल अध्यक्ष, एक बार जिला उपाध्यक्ष और पडौली राठौड़ के सरपंच भी रहे हैं। 1990 से 95 तक जिपस सदस्य रहे।
गहलोतको दिया फीडबैक
कांग्रेसप्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने मोबाइल पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात कर पंचायत चुनाव संबंधी फीडबैक दिया। मालवीया ने गहलोत को स्वाइन फ्लू होने पर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी।