पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाटोल में बनाया जाए बाइपास, हाईवे अथॉरिटी को लिखा पत्र

घाटोल में बनाया जाए बाइपास, हाईवे अथॉरिटी को लिखा पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. राजस्थानट्राइबल एरिया विकास समिति ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से निंबाहेड़ा-बांसवाड़ा-दाहोद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटोल में बाइपास बनाए जाने की मांग की है। अध्यक्ष गोपीराम ने इस संबंध में भेजे पत्र में बताया कि इस मार्ग पर बड़ी संख्या में भारी वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में घाटोल कस्बे से होकर गुजरने वाले मार्ग पर हादसे की आशंका बनी रहती है। साथ कस्बे में मार्ग काफी संकरा होने से वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। इसे देखते हुए उन्होंने घाटोल में बाइपास बनवाने की मांग की है।