- Hindi News
- छोटे भाई के नाम से 32 वर्ष से कर रहा था नौकरी
छोटे भाई के नाम से 32 वर्ष से कर रहा था नौकरी
जांच के बाद माहीडैम में पंप आॅपरेटर को जेल भेजा
घाटोल| बांसवाड़ाके माहीडैम में एक शख्स अपने छोटे भाई के नाम से पिछले 32 वर्ष से नौकरी करता रहा। जांच के बाद खुलासा होने पर भूंगड़ा थानाप्रभारी हनुमंतसिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बोरखेड़ा निवासी वासुदेव शर्मा अपने छोटे भाई रामेश्वरप्रसाद के नाम से माहीडैम में पंप आॅपरेटर के पद पर कार्य कर रहा था। वासुदेव के खिलाफ उसके भतीजे सतीश शर्मा ने सरकार आपके द्वार अभियान के तहत हुई जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी। शेष| पेज 8
जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तारी की। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मूलतः आगरा निवासी आरोपी वासुदेव पूर्व में माही परियोजना में कार्यरत था, लेकिन नौकरी से निकाले जाने के बाद वह अपने छोटे भाई रामेश्वर को धमकाकर उसकी जगह स्वयं नौकरी कर रहा था।