पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में घायल देलवाड़ा के युवक की मौत

सड़क हादसे में घायल देलवाड़ा के युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल | बामनपाड़ाके पास घाटे में मंगलवार शाम को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल देलवाड़ा निवासी विनोद पुत्र म्यारम पंचाल (35) की देर रात को मौत हुई है। विनोद की मौत की खबर सुनकर देलवाड़ा गांव में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को बाइक द्वारा गनोड़ा से देलवाड़ा रहे विनोद को अज्ञात वाहन ने बामनपाड़ा के घाटे के पास टक्कर मार दी थी। जिससे विनोद के सिर में गंभीर चोट आई थी। राहगीरों ने उसके मोबाइल से परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी थी। जिस पर परिजनों ने उसे 108 की सहायता से गनोड़ा सीएचसी में ले गए थे। जहां से उसे देर रात्रि को बांसवाड़ा उसके बाद उदयपुर रैफर कर दिया गया था। परिजनों ने बताया कि उदयपुर ले जाते समय रास्ते में ही रात्रि को लगभग 3 बजे विनोद ने दम तोड़ दिया। इस मामले में किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।