पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार पर लगाया गुमराह करने का आरोप

सरकार पर लगाया गुमराह करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल। पंचायतराज चुनाव को लेकर बुधवार को ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी कि बैठक कस्बे के हरो डेम स्थित माही रेस्ट हाउस परिसर में पूर्व संसदीय सचिव नानालाल निनामा के मुख्य आतिथ्य ब्लाॅक अध्यक्ष नेमी कुमार जैन की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पंचायत चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने पर मंथन किया गया। इसके अलावा पूर्व संसदीय सचिव नानालाल ने भाजपा सरकार पर युवाओं को गुमराह करने और एक साल के कार्यकाल में हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। निनामा ने जयपुर में विद्यार्थी मित्रों पर हुए लाठीचार्ज की भी निंदा की।

बैठक में वक्ताओं ने गनोड़ा को पंचायत समिति नहीं बनवा पाने, क्षेत्र में विद्यालयों सहित विभिन्न विभागों में पद रिक्त होने, माही का पानी टेल तक नहीं पहुंचने, चिकित्सा, कानून, बिजली व्यवस्था लचर होने, 108 की सुविधा नहीं मिलने, निशुल्क दवा योजना में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने, सड़कों की दुर्दशा होने, पंचायत राज विभाग को पर्याप्त बजट आबंटित नहीं करने, किसानों को रासायनिक खाद की उपलब्धता नहीं कराने, नई भर्तियां नहीं कराने सहित कई आरोप लगाए।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक नाथूलाल मईड़ा, ठा. जितेंद्र सिंह देवदा, उप प्रधान सत्यनारायणसिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतमलाल बुनकर, सरपंच संघ अध्यक्ष धुलजी चरपोटा, शांतिलाल कंठाव, राजेंद्र कुमार जैन, कमलजीतसिंह डोडियार, केवजी डोडियार ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवार सर्वसम्मति से तय करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आचार संहिता से पूर्व कार्यकर्ता महासम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष नेमी कुमार जैन ने भगोरों का खेड़ा पूर्व उपसरपंच, भाजपा इकाई अध्यक्ष प्रकाश राठौड़ के कांग्रेस की सदस्यता लेने की घोषणा की। राठौड़ ने पूर्व संसदीय सचिव नानालाल निनामा के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में पूर्व उपसरपंच के कांग्रेस की सदस्यता लेने पर स्वागत करते कांग्रेसी।