पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाटोल में 26 और बागीदौरा में 25 से खेलकूद स्पर्धा

घाटोल में 26 और बागीदौरा में 25 से खेलकूद स्पर्धा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल. माहीवागड़ स्पोर्ट्स क्लब के सानिध्य में 26 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश के दौरान फुटबॉल वालीबॉल प्रतियोगिता होगी।

प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को राउमावि घाटोल के खेल मैदान पर क्लब अध्यक्ष अमराराम बरगोट की अध्यक्षता गांगजी डामोर के मुख्य आतिथ्य में बैठक हुई। जिसमें कार्य विभाजन कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। क्लब के प्रवक्ता आशीष भगोरा ने बताया कि अब तक कई टीमों का पंजीयन हो चुका है। बागीदौरा.प्रगतिक्लब सरेड़ी भिलान के सानिध्य में शीतकालीन जिलास्तरीय ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता 25 दिसंबर से होगी। क्लब के अध्यक्ष हेमंत ने बताया कि मैच राजकीय माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में होंगे। टीमों का पंजीयन 24 दिसंबर को शाम तक होगा। इसको लेकर तैयारी बैठक में हीरालाल, प्रकाश, मुकेश, अश्विन उपस्थित थे।