पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय मूल निवासी बहुजन शिक्षक संघ का अधिवेशन

राष्ट्रीय मूल निवासी बहुजन शिक्षक संघ का अधिवेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5 दिन साथ बिताकर सीखा अनुशासन कितना जरूरी

बांसवाड़ा| 5दिन तक आवासीय शिविर में साथ रहकर 133 छात्र-छात्राओं ने सेवा, समर्पण और अनुशासन की जीवन में अहमियत को जाना। स्काउट गाइड की ओर से पांच दिवसीय रेंजर और रोवर का शिविर शुक्रवार को काली कल्याणधाम परिसर में हुआ।

आदर और सम्मान के साथ रेंजर और रोवर के छात्रों ने ध्वज का अवतरण किया और स्काउट नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रहित के लिए प्रार्थना की। इसके पहले 5 दिनों तक आवासीय शिविर में 133 छात्र-छात्राओं ने सेवा, समर्पण और अनुशासन का पाठ पढ़ा। सीओ दीपेश शर्मा और सीओ गाइड विजयलक्ष्मी वर्मा ने बताया कि जिन छात्रों ने रेंजर और रोवर का यह प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है, वह अब राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए अगले चरणों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। दूसरी ओर जिले के 9 कॉलेजों के इन विद्यार्थियों ने पांच दिन तक रहकर सेवा कार्य का भी उदाहरण दिया। सीओ दीपेश शर्मा ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अलग अलग जगहों से आए विद्यार्थी आपस में मिले और एक दूसरे के प्रति सहभागिता निभाएं।

स्काउट-गाइड शिविर में ध्वजअवतरण के समय मौजूद रेंजर और रोवर।

फिर मिलेंगे की तर्ज पर जुदा

दूसरी ओर शिविर खत्म होने की घोषणा के बाद सभी छात्रों ने भोजन किया और इसके बाद फिर मिलेंगे की तर्ज पर विदा हुए। विदा होते वक्त एक दूसरे ने मोबाइल नंबर लिखे और हमेशा ही एक दूसरे का हालचाल पूछे जाने के वादे के साथ ही अलग हुए। इस मौके पर जगह उपलब्ध कराने वाले नीरज मेहता ने भी सभी का स्वागत करते हुए फिर से इसी तरह का आयोजन काली कल्याणधाम पर करवाने की बात कही।