- Hindi News
- ईमानदारी की मिसाल, रसोईये ने लौटाई 29 हजार की सोने की अंगूठी
ईमानदारी की मिसाल, रसोईये ने लौटाई 29 हजार की सोने की अंगूठी
घाटोल| डांगलपंचायत के राउप्रावि पठारा में कार्यरत एक रसोइए ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। रसोइए रूपसी पुत्र धारिया को लगभग 29 हजार कीमत की मिली सोने की अंगूठी उसके असली मालिक जयप्रकाश पंड्या तक पहुंचाई। पंड्या इसी विद्यालय में बतौर प्रधानाध्यापक कार्यरत है। सोमवार को उनकी अंगूठी विद्यालय में ही कहीं गुम हो गई थी। जो मंगलवार को उसी स्कूल के रसोइए रूपसी को मिली। प्रधानाध्यापक शिक्षकों ने रसोइए की ईमानदारी की प्रशंसा की।