नवरात्र की तैयारी में जुटा वैष्णव समाज
घाटोल| शारदीयनवरात्र की तैयारी को लेकर घाटोल में वैष्णव समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए। वैष्णव समाज अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पंचाल ने बताया कि नवरात्र में गरबा आयोजन, 2 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी पर हवन, 3 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। नवरात्र की तैयारियों को लेकर वैष्णव समाज मंडल घाटोल ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर केबी गुप्ता एसपी अनिलकुमार टांक को ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में गरबा आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए दशहरे के दिन अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करने, ट्रैफिक की व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था कराने कार्यक्रम स्थल पर प्रशिक्षित विद्युतकर्मी तैनात करने, क्षतिग्रस्त एनएच 113 पर उचित समाधान करा कर उड़ रही धूल से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर वैष्णव समाज अध्यक्ष पंचाल, महामंत्री शिवाजी राव, नितेष वैष्णव, वैष्णव महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री सोनी, वैष्णव युवा संगठन अध्यक्ष अमरजी पाटीदार के हस्ताक्षर है। वही नवरात्र की तैयारी को लेकर बोरदा में विजय युवा गरबा मंडल की बैठक शनिवार को शाम 4 बजे राउमावि परिसर में होगी। यह जानकारी गरबा मंडल अध्यक्ष दिनेशचंद्र डोडियार ने दी।