पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटागांव में सहायक सचिव निलंबित, एएनएम को नोटिस

मोटागांव में सहायक सचिव निलंबित, एएनएम को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने मंगलवार को घाटोल क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी दफ्तरों का फीडबेक लिया कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान मोटागांव में सहायक सचिव निलंबित कर दिया, जबकि एक एएनएम के गायब रहने पर नोटिस दिया गया। उन्होंने सुबह 9.30 बजे उपखंड के ठीकरिया चंद्रावत पंचायत के हिम्मतसिंह का गड़ा में माॅडल स्कूल का निरीक्षण किया। संस्थाप्रधान ने अंग्रेजी के शिक्षक का पद खाली होने की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ पुष्पेंद्र पंड्या ने हाथों-हाथ रामावि महेशपुरा में कार्यरत शिक्षिका दीप्ति कटारा को तुरंत माॅडल स्कूल में नियुक्त कर दिया।

इसके बाद कलेक्टर ने खमेरा पीएचसी, पुलिस थाना, रूपजी का खेड़ा के जनजाति आश्रम छात्रावास, बालिका आवासीय विद्यालय, राजीव गांधी सेवा केंद्र, पटवारघर उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। एएनएम के गायब मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस दौरान राजपुरोहित ने सरोदिया पंचायत में चल रहे भाामाशाह शिविर, नरवाली आंगनवाड़ी केंद्र, सीएचसी का जायजा लिया। उन्होंने सीएचसी में साफ-सफाई को लेकर सख्ती दिखाई। संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर दिया। नरवाली में एक हैंडपंप पर डी फ्लोरीजेशन संयंत्र का अवलोकन किया। इसके बाद मोटागांव का पंचायत में मनेरगा कार्यों की जांच की, जिसमें मस्टररोल मौके पर नहीं मिलने पर सहायक सचिव वीरेंद्रसिंह चैहान को तत्काल निलंबित कर दिया।

इसके बाद उन्होंने घाटोल क्षेत्र के बिछावाड़ा में बेणेश्वरधाम के मेलास्थल का निरीक्षण कर तैयारी को लेकर जरूरी निर्देश दिए। घाटोल में सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। पंचायत समिति में इंदिरा आवास के कार्यों की धीमी प्रगति पर अंसतोष जताया। इसके बाद खमेरा भूंगड़ा नहर का जायजा लिया। जिला कलेक्टर राजपुरोहित के घाटोल आने पर भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पंचाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कस्बे में करीब साढ़े 17 वर्षं पूर्व बने नए बस स्टैंड को चालू कराने की मांग की। कलेक्टर राजपुरोहित ने सकारात्मक भरोसा दिया। इस दौरान एसडीओ अमृतलाल डामोर, तहसीलदार रामचंद्र खटीक विकास अधिकारी बाबूलाल यादव साथ थे।

कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को उपस्वास्थ्य केंद्र रूपजी का खेड़ा बंद मिला, जिस पर एएनएम को नोटिस जारी करने को कहा गया। नया बस स्टैंडचा