पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करोड़ों का दुरुपयोग फिर भी स्वीकृत कर दिए रुपए

करोड़ों का दुरुपयोग फिर भी स्वीकृत कर दिए रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मागांधी नरेगा योजना को लेकर जिला परिषद ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए करोड़ों रुपए के बजट की अनुशंसा कर दी। साथ ही बजट से किस पंचायत समिति में कितनी संख्या में काम होंगे, इसका भी ब्यौरा पेश कर दिया। हालांकि यह नहीं स्पष्ट नहीं किया मनरेगा के करोड़ों रुपए के बजट से काम क्या होंगे अौर होगा क्या।

इस बजट का ग्राम पंचायतों में उपयोग किस प्रकार से किया जाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि अनुमोदन पत्र में केवल एक ही बात कही है कि जिला परिषद की साधारण सभा में पारित कार्ययोजना का पंचायत समितिवार प्रस्तावित किया है। सवाल यह है कि जिन कार्यों के लिए बजट की स्वीकृति दी है, उसमें से कार्य कराए कौन-से जाएंगे। इसका कोई भी ब्यौरा नहीं है। मनरेगा को लेकर कुछ समय पूर्व तत्कालीन मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बदलाव की बात कही थी। यह बदलाव हाल में तो कहीं पर भी नजर नहीं रहा है। विभाग के अफसर भी मौन हैं। जवाब यही है कि अब तक तो ऐसे ही होता आया है। बजट स्वीकृत हो जाता है, लेकिन खर्च कहां करना है, यह तो आखिरी में ही पता चल पाता है। मनरेगा एक्सईएन डीके वर्मा का कहना है कि जो बजट की कॉपी और अनुशंसा पंचायत समितियों से आती है, उसे मिलाकर ही साधारण सभा में अनुशंसा की जाती है।

68हजार 466 कार्य किए जाएंगे

जिलापरिषद की बैठक में अनुशंसा होने के बाद जो रिपोर्ट सामने आई है, उसके तहत जिले की आठों पंचायत समितियों के मिलाकर 68 हजार 466 कार्य किए जाएंगे। इसमें से भी 60 फीसदी काम श्रम पद के है। यानी 60 फीसदी राशि श्रम मद में पारित की गई है। इसका अर्थ यहीं हुआ है कि इतने प्रतिशत राशि का उपयोग मिट्टी खुदाई में ही होना है। यह मिट्टी भले ही किसी तालाब से खोदी जाए या फिर सड़क के किनारे खोद पर श्रमिकों को मेहनताना दिया।

मॉडलतालाब का नाम तक नहीं अाया

कुछसमय पूर्व मनरेगा में बदलाव को लेकर बड़ी हवा चली थी। जिसमें माॅडल तालाब का भी कान्सेप्ट सामने आया था। हालांकि बजट प्रस्ताव को लेकर हुई बैठक में माॅडल तालाब का नाम तक सामने नहीं आया है। ऐसे में एक बार फिर से बदलाव की हकीकत भी सामने गई है। दूसरी ओर इस बार आनंदपुरी में 15211, बागीदौरा में 15832, छोटी सरवन में 2500, गढ़ी में 9866, घाटोल में 4007, कुशलगढ़ में 7136, सज्जनगढ़ में 2801, तलवाड़ा में 11113 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन सभी कार्यों के लिए