खेलकूद प्रतियोगिता 27 से
घाटोल| मेघवालसमाज लोहारिया चोखला की आेर से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 27 दिसंबर से गनोड़ा रामावि खेल मैदान में होगी। जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री जीतमल खांट सांसद मानशंकर निनामा करेंगे। प्रतियोगिता में किक्रेट वालीबॉल के मैच होंगे। प्रतियोगिता की तैयारी बैठक रविवार को चौखला अध्यक्ष कालूभाई बामणिया, जिलाध्यक्ष कोदरलाल परमार के मुख्य आतिथ्य में हुई।