- Hindi News
- विद्यार्थी मित्रों ने समायोजित करने पर की आतिशबाजी
विद्यार्थी मित्रों ने समायोजित करने पर की आतिशबाजी
घाटोल| विद्यार्थीमित्र शिक्षक संघ ब्लाॅक घाटोल के विद्यार्थी मित्रों ने राज्य सरकार द्वारा विद्यालय सहायक पद पर समायोजित करने की घोषणा के बाद जश्न मनाया। घाटोल के विद्यार्थी मित्रों ने रविवार को सांसद मानशंकर निनामा के आवास पर जाकर आतिशबाजी की उनका स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों का आभार जताया। इससे पूर्व विद्यार्थी मित्रों की कस्बे के हनुमान मंदिर प्रांगण में बैठक हुई ।इस अवसर जिला संयोजक गणपत कटारा, ब्लाॅक अध्यक्ष शंकर राठौड़, जिलामंत्री बर्मा नायक, प्रकाश वडेरा, संरक्षक राजेंद्र यादव, हुकुम सिंह राव, दिनेश बुनकर, राजेंद्र कुमार राठौड़, कमलाशंकर बरोड़, नटवरलाल सहित कई विद्यार्थी मित्र मौजूद थे। सज्जनगढ़.विद्यार्थीमित्र संघ बांसवाड़ा के जिलाध्यक्ष हीरालाल ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस फैसले का स्वागत किया जिसमें उन्होंने विद्यार्थी मित्रों को नया कैडर बनाकर विद्यालय सहायक के रूप में समायोजित करने की घोषणा की है।
समायोजित करने पर सांसद निवास के बाहर आतिशबाजी करते विद्यार्थी मित्र।