- Hindi News
- सीसी सड़क के घटिया निर्माण को जेईएन ने किया जांचा, दी हिदायत
सीसी सड़क के घटिया निर्माण को जेईएन ने किया जांचा, दी हिदायत
डूंगरा छोटा| सज्जनगढ़पंचायत समिति की ग्रामपंचायत टांडी बड़ी के शंभूपुरा गांव में बन रही सीसी सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर दैनिक भास्कर में समाचार प्रकाशित होने के बाद सज्जनगढ़ पंचायत समिति से नरेगा के जेईएन महेंद्र पारगी ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर बन रही सीसी सड़क का निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर काम में ली जा रही रेती को हटवाया। साथ ही सड़क निर्माण में पारदर्शिता लाने सही काम करवाने के लिए सचिव फयाज खां तथा सरपंच बाबूलाल को पाबंद किया। गौरतलब है कि भास्कर ने मंगलवार के अंक में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। इस बारे में जेईएन पारगी ने बताया कि मौके पर जाकर घटिया सामग्री को हटवा दिया गया है। कस्बेमें एनएच 113 पर डामरीकरण की मांग : घाटोल.
भाजपाओबीसी जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पंचाल ने कस्बे से गुजर रहे एनएच 113 पर तत्काल डामरीकरण कराने की मांग की है। पंचाल ने बताया कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए डामरीकरण की महत्ती आवश्यकता है। एनएच 113 कस्बे में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसके गड्ढ़ों को क्रेशर रेत से पाटने का प्रयास नाकाफी होगा। उन्होंने बताया कि धूल के गुबार से बचने के लिए रोज टैंकर से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। पंचाल ने समस्या के स्थाई समाधान के लिए शीघ्र ही डामरीकरण कराने की मांग की है।
डूंगरा छोटा. दामासाथ में बन रही पीएमवाय में डाला गया कच्चा ग्रेवल
घटिया सामग्री से बनाई जा रही संपर्क सड़क
डूंगरा छोटा. सज्जनगढ़ पंचायत समिति की ग्रामपंचायत डूंगरा बड़ा के गांव दामासाथ को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्की सड़क से जोड़ने के लिए मैन रोड से करीब 1 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस रोड के निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य के तहत जहां मौके पर जेसीबी द्वारा खोदी गई मिट्टी डाली गई है, वहीं क्षेत्र में पेमजीपाडा, गोयका में भी बन रही पीएमवाई सड़क में मौके पर सूचना बाेर्ड तक नहीं है। मुटाम दोनों साईड नहीं बने हैं, पुलिया की ले आउट नहीं है, मोरम गिट्टी भी सही मात्रा में नहीं डाली जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से सड़क निर्माण कार्य की जांच करवाते हुए कार्रवाई की मांग की है।