- Hindi News
- भैरव सेवा संस्थान में संजय त्रिवेदी बने सांस्कृतिक मंत्री
भैरव सेवा संस्थान में संजय त्रिवेदी बने सांस्कृतिक मंत्री
घाटोल| डगियाभैरव सेवा संस्थान समिति की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष भूपेंद्र व्यास की अध्यक्षता सचिव कमलेश राव के मुख्य आतिथ्य में हुई। वजेंग पाटीदार विशिष्ट अतिथि थे। इस मौके पर समिति अध्यक्ष व्यास ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए युवा समाजसेवी संजय त्रिवेदी को सांस्कृतिक मंत्री, पंकज पाटीदार को सह कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री हंसमुख व्यास, सूचना प्रसारण मंत्री अंकित त्रिवेदी सदस्य हिमांशु त्रिवेदी, दीपक पाटीदार, कल्पेश पाटीदार अक्षय उपाध्याय को मनोनीत किया। यह जानकारी कोषाध्यक्ष रितेश व्यास ने दी।