- Hindi News
- घाटोल में छात्राओं को आपकी बेटी योजना के चेक दिए
घाटोल में छात्राओं को आपकी बेटी योजना के चेक दिए
घाटोल|राबाउमावि घाटोलमें गुरुवार को वार्षिकोत्सेव विदाई समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि घाटोल सरपंच गौतमलाल राणा, अध्यक्ष प्रधानाचार्या प्रमीला नागर विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमणलाल किकावत थे। इस मौके पर अतिथियों ने आपकी बेटी योजना के तहत विद्यालय की 16 बालिकाओं को 1500-1500 रुपए के चेक दिए। बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक हेमंत भावसार,अंजु कोठारी,नितेष वैष्णव, रोशन जैन, मुकेश बुनकर,कविता चौैधरी, आशा चैहान आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन हरीश गुप्ता ने किया।