- Hindi News
- एक दिन में 50 हजार से ज्यादा लोगों में बांटा काढ़ा
एक दिन में 50 हजार से ज्यादा लोगों में बांटा काढ़ा
जिलेभरमें मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को काढ़ा पिलाया जा रहा है। गुरुवार को 50 हजार से अधिक लोगो ने काढ़ा पिया। आयुर्वेद विभाग के सानिध्य में तैयार किया गया काढा गुरुवार को कस्बे के बस स्टैंड पर 4 हजार से अधिक लोगों को पिलाया गया। इस काम में डाॅ. रमेश वैद्य, कंपाउंडर दीपेश जैन सहित युवाओं ने सहयोग किया। राउमावि करजी में 600, उप्रावि में 200 और बाउप्रावि में 250 विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया गया। इस काम में कंपाउंडर अमरसिंह खराड़ी, प्रेमलता सोलंकी, हेमंत जोशी आदि ने सहयोग किया।
आनंदपुरी.ज्ञानज्योति पब्लिक स्कूल नानाभूखिया में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए बच्चों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। यह जानकारी स्कूल संचालक रविंद्र कुमार डामोर ने दी।
अरथूना.हनुमानकिसान सेवा केंद्र पर गुरुवार को स्वाइन फ्लू और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को काढ़ा पिलाया गया। डॉ. विष्णुकांत भट्ट के निर्देशन में काढ़ा तैयार किया गया। इसमें युवा मंडलों ने भी सहयोग किया।
सज्जनगढ़.आयुर्वेदअस्पताल सज्जनगढ़ में गुरुवार को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए 5 हजार से अधिक लोगों को काढ़ा पिलाया गया। इस काम में डॉ. रामस्वरूप मीणा, सीएचसी के डॉ. नीलेश सोनी, सरपंच लालू डिंडोर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंसस प्रताप पटेल, उपसरपंच दिलीप पटेल ने सहयोग किया।
खमेरा.कस्बेमें गुरुवार को जीवन ज्योति फाउन्डेशन आयुर्वेदिक विभाग के सानिधय में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढ़ा वितरित किया गया। इस दौरान दिनभर में 16 हजार से अधिक लोगों ने काढ़ा पीकर राहत ली। इस काम में डॉ. संजय कुमार राॅय, डॉ. नरेश सहित फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।
घाटोल.राउप्राविचौकड़ी में गुरुवार को नवजीवन फाउंडेशन परिवार के सानिध्य में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए निशुल्क काढ़ा पिलाया गया। इस मौके पर काढ़े का सेवन करने के लिए ग्रामीणों की लंबी कतारें लगी। यहां 5000 से अधिक लाेगों ने काढ़ा पिया। इस मौके पर डाॅ रमेशचंद्र मीणा, राहुल सुथार, सरपंच लक्ष्मणलाल, देवीलाल पाटीदार, भाणजी भाई, रमण पाटीदार ने सहयोग किया। राउमावि सेनावासा में व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयुर्वेदिक काढ़े का निशुल्क वितरण किया गया। यहां पर 3000 से अधिक लोगों ने काढ़े का सेवन किया। जिसमें मंडल संरक्षक भरत जैन, सरपंच ईश्वरलाल निनामा, वैद्य परमसुख, नानूभाई, गणपत मीणा आदि ने सहयोग किया।
तलवाड़ा.कस्बेके लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में गुरुार को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को काढ़ा पिलाया गया। काढ़ा पीने वालों की भीड़ लग गई। इस काम में ट्रस्ट मंडल, राजस्थान विद्या विहार पब्लिक स्कूल, आयुर्वेद विभाग और भामाशाहों ने सहयोग किया। इस अवसर पर जगदीश व्यास, दिनेशचन्द्र त्रिवेदी, कृष्णलाल जोशी, दिनानाथ भटट्, लीलावती त्रिवेदी, शिवशंकर शर्मा, दिनेश व्यास, वेद्य कमलकांतपाठक, भरत त्रिवेदी भरत किशोर त्रिवेदी आदि ने वितरण किया। राउप्रावि शिलाभीत में आयुर्वेद विभाग नवयुवक मंडल के सानिध्य में काढा वितरित किया। राउप्रावि सागथली, पड़ोल गोरधन में आयुर्वेद विभाग की ओर से विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद डॉ. राजेशदत्त पांडेय ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचने में सावधानी बरतने की हिदायत दी।इस काम में कंपाउंडर धीरजमल, मनोज निगम, महेश चौबीसा, सुमित्रा, बबीता सिरोवा, लक्ष्मण, मोतीलाल ने सहयोग किया।