पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा अमीरों की पार्टी : मालवीया

भाजपा अमीरों की पार्टी : मालवीया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद | भाजपाअमीरों की पार्टी है, जिसने गरीबों का पैसा लूटकर अपने कार्य को पूरा किया है। भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे कर अपनी सरकार बनाई और जनता को बेरोजगार कर दिया। लेकिन अब वक्त गया है कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी बनाकर भाजपा से बदला लें।

उक्त बात पूर्व जनजाति मंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने धरियावद के आईडियल्स कॉलेज परिसर में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने गरीबों के लिए आवास, नरेगा में मजदूरी, 108 एम्बुलेंस, निशुल्क दवा सहित विभिन्न योजनाओं चलाई। लेकिन भाजपा सरकार ने कई योजनाओं को बंद करके गरीबों का नुकसान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए आगामी पंचायतीराज चुनाव में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने को कहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व संसदीय मंत्री नानालाल निनामा ने की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह राणावत ने कहा कि कांग्रेस ने 400 योजनाएं चलाई थी, लेकिन वसुंधरा सरकार ने एक भी योजना नहीं दी है। पूर्व विधायक नगराज मीणा ने कहा कि भाजपा सरकार आते ही शक्कर खाद की कमी गई तथा मुफ्त गेंहूं का भी पैसा लगने लगा है। प्रभारी दिनेश खोड़निया ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन घनश्याम पूरी ने किया तथा इस दौरान विशिष्ट अतिथि बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष चांदमल जैन, घाटोल प्रधान पति देवीलाल, पीपलखूंट पूर्व प्रधान राधेश्याम बुज, ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल गांधी, पूर्व कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष मदनसिंह घटेला, पूर्व प्रधान केसरसिंह राणावत, एडवोकेट ताज मोहम्‍मद, उमराव सिंह, लैम्पस चेयरमैन धनपाल वक्तावत, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रकाश भंवरा, सागरमल पालीवाल, प्रकाश कोठारी, सीपी दोशी, रमेश पालीवाल, उप प्रधान देवेन्द्र दमामी, सरपंच देवीलाल मीणा, सुजीत कोठारी आदि ने भी सं‍बोधित किया।

धरियावद . सम्मेलनमें उपिस्थत कार्यकर्ता पदािधकारी। इनसेट में सम्मेलन को सम्बोिधत करते हुए पूर्व जनजाित मंत्री महेनद्रजीत सिंह मालवीया। फोटो: भास्कर

इन्होंने भी किया सं‍बोधित