- Hindi News
- सटोरियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश
सटोरियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश
शहरमें सटोरियों पर लगाम कसने के लिए एसपी राजेंद्र प्रसाद गोयल के निर्देशों के अनुसार कोतवाली पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें कोतवाली सीआई गोपीचंद मीणा ने 4 टीमों का गठन कर शहर के कई ठिकानों पर दबिश देकर 21 सटोरियों को गिरफ्तार कर 14 हजार 220 रुपए बरामद किए। इस कार्रवाई में सटोरियों को भागने तक का मौका नहीं मिला। सोमवार दोपहर पुलिस ने राजतालाब, दाहोद नाका, कस्टम चौराहा, नया बस स्टैंड पर दबिशें दी। जहां कार्रवाई के बाद दूसरी जगहों पर तलाशी ली तो सटोरिये वहां से भागने में सफल हो गए।
सीआई गोपीचंद मीणा ने एसआई रोशनलाल, खांदू कॉलोनी चौकीप्रभारी पूनाराम, एसआई श्यामलाल और एएसआई गजेंद्रसिंह की चार टीमों का गठन किया। जिन्होंने कुल 21 जनों को गिरफ्तार किया। जिसमें रुपा सरगड़ा निवासी श्रीराम कॉलोनी, अब्दुल्ला पीर रोड निवासी अशफाक खां, अरविंद निनामा, घाटोल गांधी बस्ती निवासी हितेष तीरगर, तेलियों की पीपली निवासी बाबर खान, इमरान चूड़ीगर निवासी पृथ्वीगंज, चूनाभट्टी निवासी मुश्ताक खान, कांतिलाल तेली पृथ्वीगंज, लक्ष्मण निनामा सांगवा, श्रीराम कॉलोनी नाथू सरगड़ा, हुसैनी चौक निवासी सोहराब खान, सावनपाड़ा निवासी उमेश पुत्र शंकरलाल मीणा, मधुबन कॉलोनी निवासी शफीखुद्दीन, कंधारवाड़ी निवासी शहाबुद्दीन हुसैन, पृथ्वीगंज निवासी इमरान शेख, राजतालाब निवासी मुजाहिद खान, बाबा बस्ती निवासी आकाश हरिजन, काली कल्याणधाम निवासी बरकत खान, बाबा बस्ती निवासी राकेश हरिजन, हुसैनी चौक निवासी बाबर खान, अगरपुरा निवासी रुपकिशोर डोडिय़ार को गिरफ्तार किया। जिनसे नकदी और सट्टे में इस्तेमाल हिसाब-किताब की पर्चियां बरामद की गई। कार्रवाई में शामिल कांस्टेबल चंद्रवीरसिंह, पंकज कुमार, दिग्विजयसिंह, दीपसिंह, हिंदराजसिंह, हरीशचंद्र और दिनेशचंद्र सटोरियों की धरपकड़ के लिए गली-मोहल्लों में दौड़ते रहे।
शहरमें मचा हड़कंप
दोपहरमें 1.30 बजे पुलिस ने राजतालाब क्षेत्र में पहली दबिश दी। इसके बाद शहर में हड़कंप सा मच गया। पुलिस द्वारा जगह-जगह दी गई दबिशों के दौरान लोगों का हुजूम कार्रवाई को देखने में उमड़ पड़ा। इसी वजह से पुलिस को कई जगह कार्रवाई में असफलता हाथ लगी।
कोतवाली में गिरफ्तार किए गए सटोरिये और पीछे खड़ी पुलिस की टीम।
राजतालाब और कस्टम चौराहे के बीच एक गली में सट्टे की पर्ची काटते युवक