लड़की का अपहरण
घाटोल। उपखंडके एक गांव में एक लड़की का अपहरण हो गया। जिस पर लड़की के पिता ने सोमवार को अपहर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को परिवाद सौंपा। जिसमें उसने बताया कि 28 अक्टूबर को घर पर उसकी बेटी अौर अन्य दो रिश्तेदार महिलाएं मौजूद थी। उस दौरान मंगेलापाड़ा निवासी दिनेश निनामा, धीरजमल निनामा, मगनलाल डामोर, रविशंकर डामोर हथियार लेकर घर में घुसे और बेटी का अपहरण कर ले गए। लड़की के पिता ने बताया कि आरोपियों द्वारा केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। 11 जून को भी दिनेश उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया था। जिस मामले में थाना पुलिस की ओर से आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।