- Hindi News
- मीणा घाटोल और जाटव बागीदौरा के सीजे एंड जेएम होंगे
मीणा घाटोल और जाटव बागीदौरा के सीजे एंड जेएम होंगे
बांसवाड़ा। हाईकोर्टप्रशासन द्वारा 26 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए। इसके अलावा आरजेएस में चयनित 111 अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सिविल जज कैडर में अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार समर्थलाल मीणा सीजे एंड जेएम घाटोल बांसवाड़ा होंगे। वहीं, राजेंद्रसिंह जाटव सीजे एंड जेएम बागीदौरा बांसवाड़ा होंगे। इसी आदेश के तहत हेमराज सीजे एंड जेएम आसपुर डूंगरपुर होंगे।