पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुंदनी में ढाबे पर दबिश देकर पकड़ी 60 हजार की शराब

सुंदनी में ढाबे पर दबिश देकर पकड़ी 60 हजार की शराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुंदनीगांव के एक ढाबे पर बुधवार रात को आबकारी विभाग ने दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। विभाग ने यह शराब सुंदनी निवासी इंदरसिंह पुत्र प्रतापसिंह के ढाबे से बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। दल ने आनन-फानन में शराब को बांसवाड़ा पहुंचाया। मामला घाटोल आबकारी विभाग के क्षेत्र का होने से बरामद शराब को देर रात घाटोल लाया गया।

येहुआ बरामद

छापेमारकार्रवाई में राजस्थान की 48 पव्वे वोडका, 12 बोतल ब्ल्यू ड्राई जिन, 39 पव्वे कांटेसा ड्राइजिन, 96 पव्वे व्हिस्की ओसी, 12 बोतल एमसीडी नंबर 1, 48 पव्वे इंपीरियल ब्ल्यू, 96 पव्वे 8पीएम, 96 पव्वे जिन ब्ल्यू रिबंड, 11 पव्वे आरएस, 1 बोतल आरएस पंजाब, 1 बोतल ओसी हरियाणा, बोतल एमसीडी नंबर 1 पंजाब, 13 पव्वे आरएस पंजाब, 6 पव्वे एमसीडी हरियाणा बरामद की गई। इसकी कुल कीमत 60 हजार बताई जा रही है।

शकके घेरे में कार्रवाई

जिलाआबकारी दल इस कार्रवाई को गुपचुप तरीके से अंजाम देने की कोशिश करता रहा। मीडियाकर्मी को भनक लगने पर कार्रवाई सार्वजनिक करनी पड़ी। प्रहराधिकारी शेरसिंह ने शराब को घाटोल थाने के मालखाने में रखकर कोर्ट के आदेश के बाद ही ताला खोलने की बात कही। दोपहर में शेरसिंह ने कोर्ट के आदेश के बिना ताला खुलवा दिया। इस मसले के प्रति घाटोल पुलिस ने अनभिज्ञता जताई।

^पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर दबिश देकर कार्रवाई कर माल को बांसवाड़ा लाया गया। मामला घाटोल क्षेत्र का होने से बरामद माल को बांसवाड़ा से घाटोल चौकी लाया गया। शेरसिंह,प्रहराधिकारी,आबकारी विभाग

घाटोल. सुंदनी में दबिश देकर जब्त की गई अवैध शराब की पेटियां।