- Hindi News
- दो महीने से स्कूल बंद, विद्यार्थी भटक रहे
दो महीने से स्कूल बंद, विद्यार्थी भटक रहे
खमेरा| उपखंडघाटोल की ग्राम पंचायत रूपजी का खेड़ा के महापुरा घड़ा का राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिछले दो माह से बंद है। ऐसे में वहां पर पढ़ने वाले विद्यार्थी भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने स्कूल बंद को लेकर जिला कलेक्टर को शिकायत की थी, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया गया। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में शिक्षक नहीं होने के कारण बंद कर दिया है। हरेंगजी का खेड़ा के नोडल अधिकारी ने इस समस्या का समाधान करने के लिए उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। इस स्कूल का पूर्व में एकीकरण किया जा चुका है। जिसके कारण शिक्षक को दूसरी स्क्ूल में लगाया दिया है।