- Hindi News
- विधायक की गृह पंचायत में ही शिक्षा के बुरे हाल
विधायक की गृह पंचायत में ही शिक्षा के बुरे हाल
एकओर जहां सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुशलगढ़ क्षेत्र में शिक्षा के हाल बेहद खराब है। कहीं स्कूलों और छात्रावासों में पढ़ाने वाले नहीं है तो कहीं मूलभूत सुविधाओं का अभाव।
ऐसे में शिक्षा का गिरता स्तर यहां के बच्चों का भविष्य खराब कर रहा है। आश्चर्य की बात ये है कि कुशलगढ़ विधायक भीमाभाई डामोर की गृह पंचायत में शिक्षा के हाल सबसे खराब है। ग्राम पंचायत कोटड़ा के वड़ला की रेल गांव के फलिया तलाईपाड़ा में 1.77 करोड़ की लाग से टीएडी विभाग की ओर जनजाति बालिका छात्रावास बनाया गया है। दो साल पहले बने इस छात्रावास में 50 बालिकाएं पढ़ती है, लेकिन शैक्षिक और भौतिक सुविधाएं नहीं मिलने के कारण पढ़ाई खराब हो रही है।
हॉस्टलमें टॉयलेट और पानी की सुविधा नहीं
छात्रावासमें पीने के पानी और बालिकाओं के लिए टॉयलेट की सुविधा नहीं है। छात्राएं भोजन करने के बाद कुछ दूरी पर स्थित बिना मुंडेर के कुएं पर पानी लेने जाती है। वहीं शौच भी खुले में जाने को मजबूर है। इस छात्रावास में रहने वाली छात्राएं रामावि कोटड़ा जोगड़ीमाल स्थित राउप्रावि में अध्ययनरत है। छात्रा रेखा मईड़ा ने बताया कि समस्याओं को लेकर कई बार वार्डन और विभागीय अधिकारी को अवगत कराया, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। छात्रा मंजिला ने बताया कि हर शनिवार को छात्राओं को घर भेज दिया जाता है।
छात्रावास के लिए 5 बीघा जमीन दान देने वाले हुरतिंग पुत्र लालहिंग ने बताया कि जमीन देने और छात्रावास भवन बनने के बाद भी छात्राओं को सभी सुविधाएं नहीं मिलना दुख की बात है। छात्रावास में वार्डन नियमित नहीं है। इस कारण ऐतरी रमतु चौकीदार के भरोसे छात्रावास संचालित हो रहा है।
मोहकमपुरा. कोटड़ा के वड़ला की रेल छात्रावास की समस्याओं को बताती छात्राएं।
^मैरे पास घाटोल छात्रावास का अतिरिक्त चार्ज होने के कारण पूरा समय इस छात्रावास को नहीं दे पाती। छात्रावास में पेयजल समस्या है। इस कारण बालिकाएं खुले में नहाने शौच जाने के लिए मजबूर है। इस बारे में विभाग को अवगत करा दिया है। निशा,वार्डनजनजाति बालिका छात्रावास कोटड़ा, वड़ला की रेल
^कोटड़ा के बालिका छात्रावास में छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। भी