पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र तक सड़कों के ठीक होने के आसार नहीं

नवरात्र तक सड़कों के ठीक होने के आसार नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। सड़कों की हालत में सुधार होने के अासार नहीं हैं। शहर में से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे 113 के पेचवर्क का काम अभी तक लापरवाह और गैर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया है।
इसके चलते दुपहिया वहन चालक गिरते-पड़ते रहते हैं। अब नवरात्र 25 सितंबर से प्रारंभ होने को है और हजारों श्रद्धालु दर्शन करने प्रमुख शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाने के लिए बदहाल सड़कों पर से गुजरेंगे।
इसको ध्यान में रखते हुए संबंधित अभियंताओं ने सड़कों की हालत में सुधार नहीं करवाया है। गारंटी अवधि में सड़केें ठीक नहीं करवाने का खामियाजा जनता भुगत रही हैं। जिसके पीछे मुख्य कारण जिला मुख्यालय पर नेशनल हाईवे के अभियंताओं का मौजूद नहीं रहना है।
इधर, नेशनल हाईवे के एक्सईएन, एसई और चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारी क्षेत्र में अपने काम की उपेक्षा कर रहे हैं और जिले के जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पिछले कई माह से कस्टम चौराहे से कॉलेज रोड,लिंक रोड का निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा है।

कस्टम चौराहा, अंबामाता मंदिर के बाहर, कुतुबवाड़ी दरगाह, ज्वाला मां मंदिर- हनुमानजी मंदिर से आगे तक की सड़क नहीं बन पाने से लोग रोजाना बदहाल सड़क पर आने-जाने की त्रासदी झेल रहे हैं।
सड़क निर्माण से जुड़े अभियंता जिले में जानबूझ कर गुजरात राज्य में कोल्ड डामर से पेचवर्क किए जाने की तकनीक नहीं अपना रहे हैं। जबकि विभाग के अभियंता पिछले कुछ वर्ष पहले गुजरात यात्रा पर सिर्फ इसलिए गए थे कि वहां बारिश के बावजूद कोल्ड डामर से पेचवर्क कैसे किए जाते हैं।

बाईपास के लिए मुख्य अभियंता को पत्र :राजस्थान ट्राइबल एरिया विकास समिति के अध्यक्ष गोपीराम अग्रवाल ने नेशनल हाईवे जयपुर के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 927 की प्रस्तावित डिटेल प्रोजेक्टर रिपोर्ट रतलाम मार्ग से दाहोद और रतलाम मार्ग से प्रतापगढ़ बाईपास को बनाना जरूरी बताया है, जिसे तेजपुर-बोरवट बाईपास से जोड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने घाटोल बाईपास पर विशेष ध्यान देने की बात का उल्लेख किया है।