कैनाल में डूबने से महिला की मौत
घाटोल|खमेरा थानाक्षेत्र में शनिवार रात्रि 8 बजे के सवनिया अपने प|ी के मायके बाइक पर रहे आसोड़ा निवासी बब्बन खान और प|ी नसीम बी का रोड पर सांप के जाने की वजह संतुलन बिगड़ा और कैनाल में गिर गए। जिससे प|ी डूब गई और पति जैसे तैसे बाहर निकल आया।
हादसे में प|ी की मौत हो गई। शनिवार को दोनों सवनिया जा रहे थे। इसी दौरान हरो डैम के निकट रोड पर अचानक सांप अा गया। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। पास में ही बह रही नहर में जा गिरे। हादसे के बाद पति तो निकल गया, परंतु प|ी आगे बह गई। जिसका शव रविवार को 16 घंटों बाद ओडवाडिय़ा के निकट मिला। पुलिस ने सवनिया निवासी तबरेज खान की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में बाइक भी नहर में गिर गई थी। जो सुबह निकाली गई।
सांसदने कलेक्टर से कहकर रुकवाया पानी
दूसरीओर घटना के बाद सांसद मानशंकर निनामा ने कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित से बात कर कैनाल में पानी को रुकवाया गया। इसके बाद ही पुलिस और परिजनों ने तलाशी अभियान प्रारंभ किया। आखिर सुबह साढ़े 11 बजे ओडवाडिय़ा के निकट शव मिला। जिसे हॉस्पिटल ले जाया। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
दफनानेके लिए हुई तकरार, पीहर पक्ष अड़ा : शवमिलने के बाद सुपुर्दे खाक को लेकर पीहर और ससुराल पक्ष अड़ गया। पीहर पक्ष सवनिया में ही मृतक का सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करना चाहता था और ससुराल पक्ष आसोड़ा में करना चाहता था। आखिर पुलिस की समझाइश और दोनों पक्ष के बीच हुई वार्ता के बाद सवनिया में ही दफनाया गया।
आठवर्ष पति से अलग रहीं, अभी हुई थी सुलह : जानकारीके अनुसार मृतका और पति के बीच अनबन चल रही थी। पिछले आठ वर्षों से महिला अपने पिता के घर सवनिया में रह रही थी। लेकिन कुछ समय पूर्व ही सुलह हुई थी। मृतका के तीन बच्चे है, जिसमें बड़ा बेटा शोएब अपाहिज है और दूसरा बेटा 10 वर्षीय मकसूद और उसकी बहन आसोड़ा में रहते हैं।
घाटोल के हेरोडैम के पास शनिवार रात को नहर में डूबी महिला की मौत के बाद नहर से शव निकालते लोग।